Home > अपना शहर ,
श्रीमद भागवत में सभी वेदों का सार: मुकेश महाराज

ग्वालियर। आचार्य पंडित मुकेश महाराज भोपाल ने कहा है कि श्रीमद भागवत पुराण में समस्त वेद शास्त्रों का सार तत्व है। उन्होंने कहा कि इसमें ज्ञान, भक्ति और वैराग्य तीनों का समन्वय है, जिसके तहत भगवान ने स्वयं अवतरित होकर भक्तों के साथ लीलाएं की हैं। श्रीमद भागवत कथा शुरू होने से पहले आज गाजे बाजे से भव्य कलश यात्रा शिवमंदिर हरीशंकरपुरम से निकाली गई। यह कलशयात्रा श्रीमदभागवत स्थल तक पहुंची।
आचार्य पंडित मुकेश महाराज भोपाल हरीशंकरपुरम बी ब्लॉक में आज सोमवार से शुरू हुई श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का व्यासपीठ से शुभारंभ कर रहे थे। पंडित मुकेश महाराज ने कहा कि भगवान द्वारा की गई लीलाओं का उल्लेख रामायण में भी मिलता है। इसमें एक चौपाई में कहा गया है कि सो केवल भक्तन हित लागी । पंडित मुकेश महाराज ने आज नारद संवाद का भी विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने गोकर्ण उपाख्यान में धुंधकारी की कथा कहकर उसके उद्धार का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि धुंधकारी का उद्धार भी श्रीमद भागवत रूपी सत्संग से हुआ है। पंडित मुकेश महाराज ने सत्संग की व्याख्या करते हुए कहा कि सत्संग का अर्थ है सत्य का संग और परमात्मा सत्य स्वरूप है। इसीलिए कहा गया है सत्यं परम् धिमयी ।
इससे पहले शिवमंदिर हरीशंकरपुरम से भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे से निकाली गई। इसमें भक्त जहां भजनों पर नृत्य करते चल रहे थे वहीं १०१ महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर चल रहीं थीं। महिलाएं कलश रखे मंगल गान भी गा रहीं थीं। वहीं रथ पर महाराज मुकेश विराजमान थे। श्रीमद भागवत को दीनदयाल सिंह तोमर श्रीमती सुखदेवी अपने सिर पर धारण कर चल रहे थे। इस अवसर पर कलश यात्रा में लक्ष्मीनारायण सिंह, बबलू कुशवाह, प्रदीप गुप्ता , प्रमोद अग्रवाल, सुनील गुप्ता, विजय उपाध्याय, अनिल बंसल, सुभाष जैन, राजकुमार गुप्ता , सलीम खान , रविन्द्र सिंह, केशव सिंह, वीरेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, ओमकुमार सिंह, प्रमोद सिंह, संतोष सिंह, डॉ. रामनरेश सिंह, रन सिंह, राजीव सिंह बल्ले, शिवकुमार सिंह, बादल सिंह, अमित सिंह, कोस्तुभ, कुशाग्र सिंह, उमंग, विशु, लखन, खेमराज, प्रशांत, सत्यम, भोपाल, कृष्णा, श्रेष्ठ, हरशील, चिराग, रूद्र, शिब्बू, प्रिंस, चुनमुन आयुशी, अंशू, मुस्कान, कुहू, पिहू, चिंकी, डॉ. जगदीश सिंह सिकरवार, राजेश राठौड, डॉ. रविन्द्र सिंह कुशवाह, सुशील सिंह चौहान, अंशुल सिंह राठौड और समस्त तोमर परिवार एवं उनके अन्य परिवारीजन मौजूद थे।

Share This News :