Home > अपना शहर ,
भदावर कॉलोनी में 7 गाड़ियों को किया आग के हवाले

भिंड। भिंड में अज्ञात बदमाशों ने गाड़ियों में आग लगा दी। गाड़ियों में आग लगाने की यह वारदात सोमवार को देर रात की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम भिंड शहर की भदावर कॉलोनी में दिया गया। जहां पर रात को घरों के बाहर खड़ी हुई करीब सात गाड़ियों को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया।आगजनी मे कुछ गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि कुछ गा़ड़ियां को भारी क्षति पहुंची है। आगजनी क्यों की गई और वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश कौन थे, इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

Share This News :