Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
नोट पर चोट से सोशल मीडिया लोटपोट, खूब चल रहे चुटकुले!

नई दिल्‍ली। 500 और 1000 à¤°à¥à¤ªà¤¯à¥‡ के नोट बंद करने के नरेंद्र मोदी सरकार के आदेश के बाद जितनी तेजी से अवैध रूप से धन à¤°à¤–ने वालों की परेशानी बढ़ी उतनी ही तेजी से इसपर चुटकुलों का दौर भी चला। मंगलवार रात दस बजे तक ही फेसबुक और वॉट्सऐप पर यूजर्स ने ऐसे ऐसे मजेदार कॉमेंट्स किए कि मानो चुटकुलों की बरसात शुरू à¤¹à¥‹ गई हो। यूजर्स ने इस सीरियस मुद्दे में भी हंसी खोज ली।

हास्‍य कवि सरदार मंजीत सिंह कहते हैं कि ज्‍यादा पैसे वाले थोड़े से लोग हैं, जबकि कम पैसे वाले ज्‍यादा इसलिए यह ज्‍यादा संख्‍या वाला वर्ग पैसेवालों पर आई इस मुसीबत के मजे ले रहा है। ट्विटर पर चुटकुले नहीं हैं, क्‍योंकि इस जमात के ज्‍यादातर लोग पैसे वाले हैं। वह गंभीर बात कर रहे हैं। जबकि आम आदमी फेसबुक और वॉट्सऐप पर इस गंभीर विषय में भी हंसी खोज रहा है। à¤µà¤¹à¥€ परेशान हैं जिनके पास काला धन है, और लोग तो खुश हैं।

लोहा कारोबारी संदीप सिंघल कहते हैं कि यहां की बिडंबना यही है कि गंभीर मसले पर भी लोग मसखरी करने से बाज नहीं आते। लोग चुटकुले बना रहे हैं लेकिन यह नहीं पूछ रहे हैं जो आम आदमी परेशान है उसका क्‍या समाधान निकलेगा। क्‍या बैंकों में इतने बड़े झटके को झेलने के संसाधन हैं। उनका क्‍या होगा जिन्‍हें सैलरी कैश में मिलती है। जिनके घर शादी है, वह परेशान हैं।

फेसबुक और à¤µà¥‰à¤Ÿà¥à¤¸à¤à¤ª पर मजेदार कॉमेंट्स

-500 और 1000 हजार रुपए के नोट बंद करने से काला धन, भ्रष्टाचार, आतंकवाद खत्म हो जाएगा, यह शेखचिल्ली के किस्से से ज्यादा कुछ नहीं।

-आजाद भारत में पहली बार गरीब हंस रहा है अमीर रो रहा है।

-एक 9/11 में अमेरिका हिला था, दूसरे 9/11 में भारत हिल गया।

-अब बहुत से लोग इस टेंशन में हैं कि कहीं मोदी जी आधी रात से सोने को लोहा न घोषित कर दें।

-मुश्‍किल से ससुराल वाले 500 रुपये देने शुरू किए थे अब फिर सब 100-50 पर आ जाएंगे।

-सभी पतियों के लिए खुशखबरी, बीबी के खजाने का पता चल गया। यही तो अच्‍छे दिन हैं।

-एक बात हमेशा याद रखना कभी किसी को छोटा मत समझना- आपका सौ रुपये का नोट

-जिसके घर की लाइट जल रही हो समझो कि उसके यहां नोटों की गिनती चल रही है।

Share This News :