Home > अपना शहर ,
सिंधिया छाए रहे ,रोड शो में

चुनाव प्रचार समिति प्रमुख बनकर पहली बार राजधानी पहुंचे महाराज का अलग ही अंदाज सुर्खियों में रहा। वह जहां नये पीसीसी चीफ के सारथी बनते दिखे, वहीं कार्यकर्ताओं का हाथ भी जमकर बंटाया।जैसे ही महाराज खुले वाहन में पहुंचे तो कार्यकर्ता झूम उठे। जय-जय कार से समूचा इलाका गूंज उठा। कहीं कहीं से अबकी बार सिंधिया सरकार के नारे भी सुनाई दे रहे थे। अपने प्रति उमड़ते प्रेम को देख महाराज भी भावुक हो रहे थे। बार-बार वह हाथ उठाकर अभिवादन स्वीकार रहे थे। उन्होंने खुद कार्यकर्ताओं से झुक-झुक कर स्वागत मालायें ली। इस दौरान युवा और सीनियर नेताओं से बीच-बीच में बात भी करते रहे। à¤‰à¤¨à¤•ा अंदाज भोपाल में देखते ही बन रहा था। सभी से झुककर आगे से बात की, वहीं कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। उन्होंने साफ कहा कि अबकी बार मप्र में परिवर्तन तय है,रोड शो में à¤¸à¤¿à¤‚धिया  à¤›à¤¾à¤ रहे.

Share This News :