Home > अपना शहर ,
महिला-पुरुष नवआरक्षकों का एक कमरे में चेकअप, एक सस्पेंड

भिंड। à¤­à¤¿à¤‚ड में महिला-पुरुष नवआरक्षकों का मेडिकल परीक्षण एक ही कमरे में करने के मामले में जिला कलेक्टर ने मेडिकल बोर्ड के प्रभारी को निलंबित कर दिया है। वहीं सिविल सर्जन से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

आपको बता दें कि भिंड में नवआरक्षकों का मेडिकल चेकअप एक ही कमरे में किया जा रहा था। महिला नव आरक्षक के सामने ही पुरुष नवआरक्षकों को अर्द्धनग्न कर जांच की जा रही थी। मामले पर विवाद होने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अजीत मिश्रा ने मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। लेकिन जिला कलेक्टर इलैया राजा टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल बोर्ड के प्रभारी बाबू देवेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सिविल सर्जन डॉ. अजीत मिश्रा से शाम तक पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने पर डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी।

आपको बता दें कि पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित आरक्षकों का मेडिकल टेस्ट होता है। इसी कड़ी में मंगलवार को भिंड के जिला चिकित्सालय में मेडिकल चेकअप टीम की गंभीर लापरवाही सामने आई। यहां एक ही कमरे में युवक और युवतियों का मेडिकल चेकअप किया गया। युवतियों के सामने युवकों को अर्धनग्न करवाकर मेडिकल जांच की गई। इतना ही नहीं युवतियों के मेडिकल टेस्ट के लिए कोई महिला चिकित्सक या नर्स भी नहीं दिखाई दी।

भिंड पुलिस लाइन में 217 नवीन महिला और पुरुष आरक्षकों की भर्ती हुई है। जिनमें से आरक्षकों का अलग-अलग चरणों में जिला चिकित्सालय में मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। मंगलवार को इनमें से ही 39 युवक-युवतियों के मेडिकल टेस्ट करवाए गए। इनमें से करीब 18 युवतियां थी और 21 युवक शामिल थे।

इन सभी को एक ही कमरे में बुलाया गया। युवकों के सामने युवतियोंं का मेडिकल टेस्ट किया गया वो भी बिना किसी महिला चिकित्सक की मौजूदगी में।

Share This News :