Home > अपना शहर ,
पूरी 230 सीटों पर ही चुनाव लडेगी भाजपा: नरेन्द्र सिंह

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस बात से इंकार किया है कि भाजपा प्रदेश में किसी अन्य दल के साथ तालमेल कर सकती है। तोमर ने कहा कि भाजपा पूरे राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लडेगी और पूर्ण बहुमत के साथ लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी। तोमर ने इस बात से भी इंकार किया कि अभी टिकटों को लेकर कोई नई रणनीति बनाई गई है। 
बीती सायं भोपाल से ग्वालियर आते समय केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश की चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन का पद सम्हालने वाले नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस प्रतिनिधि से चर्चा में दोहराया कि भाजपा प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए लडेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश का मतदाता बेहद प्रभावित है और वह काम करने वाली सरकार और जनहितैषी शिवराज सरकार को प्रदेश की सत्ता की बागडोर सौंपे रखना चाहता है। तोमर ने एक सवाल के जबाब में कहा कि भाजपा पूरी शिदद्त से चुनाव लडेगी और प्रत्येक क्षेत्र  à¤•ा जोड भाग कर ईमानदार व जीतने वाले प्रत्याशी मैदान में उतारेगी । 
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि चुनाव संचालन समिति के तौर पर उन्होंने कामकाज सम्हाल लिया है। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि टिकट को लेकर निष्क्रिय विधायकों के टिकट काटे जाने की कोई रणनीति बनी है। तोमर ने कहा कि यह पार्टी व संगठन से जुडी टीम देखेगी कि किसको मैदान में उतारना है और किससे क्या काम लेना है। तोमर ने कहा कि अभी टिकट संबंधी कोई बात वास्तव  à¤®à¥‡à¤‚ हुई ही नहीं है , हमने व्यवस्था संबंधी चर्चा जरूर की है। प्रत्येक विधायक व मंत्री के साथ चर्चा करके प्रत्येक जिले के अध्यक्ष व जिला महामंत्रियों से भी बातचीत का दौर शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इतना जरूर है कि सक्रिय व उर्जावान प्रत्याशी उतारे जायेंगे। 
तोमर ने कहा कि विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मैंने मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने आज और कल सभी से विस्तृत चर्चा की है। सरकार की योजनायें जिनका लाभ आम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, वहां तक हमारा कार्यकर्ता पहुंचे इस बात के प्रयास किये जाऐंगे। इसके लिए 14 मई से 14 जून तक ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्राओं का आयोजन और उसकी अवधारणा को भी अंतिम रूप दिया गया है। 
तोमर ने बताया कि चूंकि 4 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भोपाल में प्रवास हो रहा है , अत: उस दौरान कार्य प्रस्तुति योजना पर भी चर्चा की गई है। तोमर ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की भोपाल यात्रा के दौरान पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है, वहीं प्रदेश के पांच हजार श्रेणी बद्ध कार्यकर्ताओं से अमित शाह चुनाव की तैयारी की दृष्टि से चर्चा करेंगे, इसमें जिला स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। 
तोमर ने शिवराज सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को भरपूर मिल रहा है। इसी कारण देश के अन्य प्रांतों की सरकारों ने भी हमारे राज्य की योजनाओं का अनुशरण किया है, जो मध्यप्रदेश के लिए तारीफों की बात है। लेकिन हमें इसका यह प्रयास जारी रखना चाहिए। कि सुनिश्चित तौर पर सभी जरूरतमंद प्रदेश वासियों को इसका लाभ मिले। तोमर ने राज्य की असंगठित मजदूर योजना की भी जमकर सराहना की। 

Share This News :