Home > अपना शहर ,
यात्रियों से वसूली में आरपीएफ के तीन सिपाही निलम्बित

मालवा एक्सप्रेस में यात्रियों से अवैध वसूली में आरपीएफ के तीन सिपाहियों को निलंबति कर दिया गया है। टिकट जांच के बहाने वसूली की शिकायत यात्री ने मोबाइल से वीडियो बनाकर ट्विटर à¤•े माध्यम से की। आरपीएफ के सीनियर कमाण्डेंट ने ग्वालियर में ट्रेन रुकवाई और तीनों सिपाहियों को उतार लिया। 
जम्मूतवी से इंदौर जा रही मालवा एक्सप्रेस में मुरैना आरपीएफ के सिपाही लाखन सिंह गुर्जर, पीडी शर्मा और लक्ष्मण सिंह की ड्यूटी ट्रेन स्कॉटिंग में थी। तीनों ने आरक्षित कोच में गश्त के दौरान यात्रियों के टिकट चेक करना शुरू कर दिया। जो भी यात्री बिना कन्फर्म टिकट पर या अनियमित यात्रा करते मिला, उससे वसूली करने लगे। कोच में बैठे डॉ. रोहित ने डबरा स्टेशन पर वीडियो बनाकर रेलमंत्री को ट्वीट किया। टि्वटर पर शिकायत के बाद एक्शन में आए आरपीएफ कमाण्डेंट ने ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन को अटेंड किया और तीनों सिपाहियों की शिनाख्त कर उन्हें उतार लिया। आरपीएफ के वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द्र ने तीनों को निलम्बित कर दिया है और मामले की जांच ग्वालियर प्रभारी निरीक्षक को सौंप दी है। 

Share This News :