Home > अपना शहर ,
कांग्रेस और बीजेपी चुनाव रणनीति बनाने में जुटी

सत्ता पक्ष और विपक्ष ने चुनावी मैदान में उतरने से पहले संगठन स्तर पर अपनी गोटियां सेट कर अब माहौल गर्मा दिया है। जिस दिन कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही थी, ठीक उसी समय सत्तापक्ष की चुनाव प्रबंधन की नई टीम सिर जोड़कर बैठी।देखने में आ रहा है कि जैसे-जैसे चुनावी बिगुल का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे अब राजधानी गर्माने लगी है। धीेरे-धीरे इस सियासी गर्माहट के पूरे प्रदेश में फैलने का अंदेशा है। कई रोचक पहलू भी बीच-बीच में आएंगे। इसकी शुरूआत विगत रोज कांग्रेस और भाजपा की नई टीमों ने एक ही दिन एक ही समय अपने-अपने चुनावी अभियान का बिगुल फूंककर, कर भी दी है। अब शय-मात का खेल खिलेगा।  à¤•ांग्रेस और भाजपा के प्रदेश मुखिया जमीन को परखेंगे और संगठन पर काम कर बूथ स्तर तक ताकत लगाने के लिए जुटेंगे। राकेश सिंह और कमलनाथ दोनों ही महाकौशल प्रांत से है और जिम्मेदारी पूरे प्रदेश की। वैसे दोनों के बारे में एक शिगूफा है कि यह अब तक अपने घरों तक ही सीमित रहे है तो प्रदेश की हवा को कैसे भांपेंगे। इस हवा का भी टेस्ट आगामी भविष्य में हो जायेगा।

Share This News :