Home > अपना शहर ,
40 आॅपरेशन हुये, 70 को चश्मा मिलेंगे

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के एवं डाॅ. पुरिन्दर भसीन द्वारा स्थापित रतन ज्योति चैरिटेबल फाउण्डेशन के तत्वावधान में आज निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 40 महिला-पुरूषों के नेत्र परीक्षण कर आॅपरेशन कराये गये तथा 70 नेत्र पीडितों को अगले गुरूवार को चश्में प्रदान किये जायेंगे। नेत्र परीक्षण कर 350 नेत्र पीडित मरीजों को निःशुल्क दवायें वितरित की गईं। जन उत्थान न्यास कार्यालय, शंकर चैक, ललितपुर काॅलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
इस मौके पर जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं भाजपा पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि यह निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर गरीबों के लिए लगाया गया, आगे भी इस तरह के निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाये जाते रहेंगे। उन्हांेने कहा कि नेत्र पीडितों के आॅपरेशन रतन ज्योति नेत्रालय में डाॅ. पुरिन्दर भसीन के मार्गदर्शन में करा दिये गये हैं और जिन मरीजों को चश्मा लगा है, उन्हें चश्मा अगले गुरूवार को न्यास कार्यालय पर वितरित किये जायेंगे। रतन ज्योति नेत्रालय की टीम ने नेत्र परीक्षण किया।
इस शिविर में मोतियाबिन्द, कालापानी, नासूर, पलकों का मुडना, पद्रे (रेटिना) के रोगों के कारण होने वाले नेत्र रोग, भेंगापन, जन्मजात नेत्र विकृति, पुतली के रोग, आंखों की समस्त बीमारियों का परीक्षण रतन ज्योति नेत्रालय की टीम द्वारा जांच की गई। जांच उपरान्त उपचार से सम्बन्धित सभी सुविधायें रतन ज्योति नेत्रालय, ग्वालियर में उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम में अवधेश कौरव, अवध सिंह धाकरे, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, दिनेश पाराशर, अंकित कटठल, गुलाब प्रजापति, रामकेश कौरव, श्याम सुन्दर निम, राजेश कुशवाह, राजेन्द्र राठी आदि मौजूद थे।

Share This News :