Home > अपना शहर ,
वार्ड स्तरीय टेनिस बाॅल क्रिकेट टूर्नामेन्ट के लिए हुई बैठक

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा कप वार्ड स्तरीय टेनिस बाॅल क्रिकेट टूर्नामेन्ट का 16 मई से 15 जून तक आयोजन के लिए एम.एल.बी. काॅलेज मैदान पर भाजपा नेता एवं जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में बैठक हुई।
बैठक में क्रिकेट टूर्नामेन्ट से संबंधित तैयारियों पर चर्चा की गई तथा सदस्यों को टूर्नामेन्ट की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में डाॅ. सिकरवार ने कहा कि यह टूर्नामेन्ट एम.एल.बी. काॅलेज मैदान पर दूधिया रोशनी में होंगा। इस टूर्नामेन्ट में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 19 वार्डों की 100 टीमों को प्रवेश दिया जायेगा। इस टूर्नामेन्ट में भाग लेने वाली समस्त टीमों को रंगीन टी-शर्ट और क्रिकेट किट जन उत्थान न्यास की ओर से मुहैया कराई जायेगी तथा प्रत्येक मैच में मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। इस टूर्नामेन्ट की विजेता टीम को 51 हजार रूपये का नगद पुरस्कार व उपविजेता टीम को 21 हजार रूपये की नगद राशि पुरस्कार के रूप में दी जायेगी, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को भी 11 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा।
टूर्नामेन्ट के सर्वश्रेठ खिलाड़ी को मोटर साईकिल का पुरस्कार दिया जायेगा, टूर्नामेन्ट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को 5100 रूपये का नगद पुरस्कार, इस टूर्नामेन्ट में प्रत्येक मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 501 रूपये का नगद पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ गंेदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर आदि कई आकर्षक पुरस्कार दिये जावेगें। इस टूर्नामेन्ट का आयोजन 16 मई से कराया जायेगा। इस टूर्नामेन्ट का प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क हैं। इस टूर्नामेन्ट की लाईव स्कोरिंक होगी तथा यू-ट्यूब पर लाईव दिखाया जायेगा। यह प्रतियोगिता नाॅक आउट आधार पर होगीं, प्रतियोगिता में 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ी नहीं खेल पायेंगे। प्रत्येक वार्ड से 5 टीमें ली जायेगीं। मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई तय की गई है, साथ फार्मों का वितरण जारी हैं।
बैठक में संजय कटठल, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, अवध सिंह धाकरे, अवधेश कौरव, लवकेश, संजय धाकड़ (पापड़ी), छाऊलाल साहू, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, नरेश कौशिक, श्रीमती बबीता डाबर, श्रीमती सीमा धूपड़, श्रीमती अरूणा गुप्ता, श्रीमती रश्मि पुरोहित, सुरेन्द्र साहू, आशीष साहू, प्रदीप गर्ग, दिनेश पाराशर, गंगाराम प्रजापति, डब्बू खान, अंकित कटठल, बृजेश पाठक, रामकेश कौरव, बाॅबी सोनी, गजेन्द्र साहू, फेरन जाटव, भूपेन्द्र परमार, अनिलकांत, गुलाब प्रजापति, करन शाक्य, भोलू परिहार, श्यामसुंदर निम, राजेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

Share This News :