Home > अपना शहर ,
मानसिक तनाव एवं आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदमों को रोकने चिकित्सा अधिकारी विशेष प्रयास करें: शर्मा

ग्वालियर। बीएसएफ महानिदेशक केके शर्मा ने कहा कि बल में बढ रहे मानसिक तनाव एवं आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदमों को रोकने के लिए भी चिकित्सा अधिकारियों को विशेष रूप से प्रयास करना चाहिए। यह बात आज बीएसएफ के महानिदेशक केके शर्मा ने बीसएफ के नौवे वार्षिक चिकित्सा à¤¸à¤®à¥à¤®à¥‡à¤²à¤¨ à¤•ा शुभारंभ करते हुए कही। 
महानिदेशक केके शर्मा ने à¤¸à¤®à¥à¤®à¥‡à¤²à¤¨ à¤®à¥‡à¤‚ आए सभी चिकित्सा अधिकारियों को उपके निष्ठापूर्वक सेवाओं के लिए बधाई दी। 
उन्होंने कहा कि बल के चिकित्सा अधिकारी भी विषम परिस्थितियों में अपनी पूर्ण मेहनत एवं लगन से कार्मिकों एवं उनके परिवारीजनों को उच्च स्तर की चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर एक पत्रिका मेडीटेक का अनावरण भी किया गया। इससे पूर्व बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के निदेशक एसके वर्मा ने महानिदेशक केके शर्मा सहित अन्य अतिथियों का स्वागत एक एक पौधा देकर किया। इस अवसर पर बल मुख्यालय के अपर महानिदेशक लोजेस्टिक एसएस देशवाल, अपर महानिदेशक चिकित्सा गृह मंत्रालय भारत सरकार डॉ. मुकेश सक्सेना, अपर महानिदेशक पूर्व कमान्ड नसीर कमल, अपर महानिदेशक ऑप्स प्रभात कुमार, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय चिकित्सा सम्मेलन में चिकित्सा संबंधी नवीनतम तकनीकों पर विचार विमर्श होगा। इससे बल के कार्मिक लाभान्वित होंगे। 

Share This News :