Home > अपना शहर ,
पानी के लिए लोग परेशान, सीएमओ को मारा थप्पड़

चांचौड़ा (गुना)। à¤ªà¤¾à¤¨à¥€ के लिए परेशान जनता ने गुरुवार रात नौ बजे गुना जिले की चांचौड़ा नगरपरिषद के बीनागंज बाजार चौराहे पर हंगामा किया। जब सीएमओ विनोद उन्नीतान लोगों की समस्या सुनने पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया और एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नपकर्मियों ने चेतावनी दी है कि आरोपित को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया तो हड़ताल करेंगे।

बताया जाता है कि नगर में पानी की समस्या को लेकर गुरुवार की रात लोग बीनागंज चौराहे पर एकत्रित हो गए थे। चांचौड़ा-बीनागंज नगर परिषद के मुख्य अधिकारी विनोद उन्नीतान ने बताया कि गुस्र्वार रात करीब पौने नौ बजे विधायक प्रतिनिधि पुनीत सोढानी का फोन आया।

उन्होंने कहा गांव में पानी की बड़ी समस्या है। बाजार में लोग एकत्रित हैं, आप ज्ञापन लेने आ जाओ। मैंने कहा मेरे पास गाड़ी नहीं है, तो वे स्वयं मुझे गाड़ी से लेने आ गए। इस पर मैं सब इंजीनियर रवि बुनकर को साथ लेकर मौके पर पहुंचा। मौके पर नागरिकों की भीड़ जमा थी। लोगों ने पानी के संबंध में शिकायत की। मेरे द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द समस्या को हल करेंगे।

इसी बीच भीड़ में से आरोपित किशोर सिंह पिंकू पुत्र मोहर सिंह निवासी नगर परिषद के सामने आए और मुझे गाली देने लगे और कहा किसी में हिम्मत नहीं जो तुम्हें बचा ले और झूमाझटकी कर थप्पड़ मार दिया। कुछ लोगों ने मुझे बचाया। किशोर सिंह पूर्व में भी मुझे फोन पर गाली देकर कह चुके हैं कि नगर परिषद आकर बता। इस घटना के बाद से मुझे किशोर सिंह और उनके साथियों से जान का खतरा बन गया है। मेरे साथ हुई पूरी घटना सुनियोजित सी लगी। 

नगर परिषद में पुलिस जवान तैनाती की मांग

घटना को लेकर नगर नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारियों ने एक ज्ञापन शुक्रवार दोपहर एसडीएम चांचौड़ा नीरज शर्मा को दिया। कर्मचारियों ने मांग की है कि नगर परिषद में एक पुलिस जवान की तैनाती की जाए और सीएमओ से अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपित को 24 घंटे में गिरफ्तार किया जाए। नहीं तो शनिवार से सभी अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक स्र्प से काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।

Share This News :