Home > अपना शहर ,
जैन मंदिर से मूर्तियों समेत नकदी पार

ग्वालियर। भितरवार के केरुआ गांव में चोरों ने रात को प्राचीन जैन मंदिर पर धावा बोलकर मूर्तियां पार कर दीं। चोरों ने मंदिर में रखी दानपेटी को भी नहीं बख्शा। उसमे से भी नकदी पार कर ले गए।भितरवार थाना पुलिस के मुताबिक केरुआ गांव में प्राचीन जैन मंदिर बना हुआ है। रोजाना शाम को दर्शन के बाद स्थानीय सेवादारों ने उसे बंद कर दिया था। आज सुबह नियमित साफ सफाई के लिए मंदिर खोलने सेवादार पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था। जब अंदर जाकर देखा तो महावीर भगवान की दो मूर्तियां गायब थीं। इसके साथ ही उनके ऊपर लगे छत्र भी गायब थे। चोरी का मामला समझकर तत्काल पुलिस को इत्तला दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय लोग काफी संख्या में इकट्ठा हो चुके थे। à¤ªà¥à¤²à¤¿à¤¸ को आशंका है कि चोरों ने मूर्ति को कीमती समझकर वारदात की होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों मूर्तियां अष्टधातु की बनी हुई थीं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

Share This News :