Home > अपना शहर ,
अवैध कॉलोनियों को वैध करने का प्रदेश स्तरीय अभियान ग्वालियर से शुरू होगा

ग्वालियर । प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की सभी अवैध कॉलोनियों को वैध करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।  8 मई को ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों को वैध करने का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर से अवैध कॉलोनियों को वैध करने के अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं अन्य चैनलों के माध्यम से प्रदेशभर में किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे। 
कार्यक्रम में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री   à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ सिंह पवैया, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह, सामान्य प्रशासन एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री   à¤²à¤¾à¤² सिंह आर्य, राज्यसभा सांसद प्रभात झा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस गरिमामय समारोह में सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष बालेन्दु शुक्ल, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष   à¤¨à¤¿à¤¯à¤¾à¤œ मोहम्मद, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चौधरी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राकेश जादौन सहित विधायकगण भारत सिंह कुशवाह, लाखन सिंह यादव, श्रीमती इमरती देवी एवं नगर निगम सभापति राकेश माहौर साक्षी रहेंगे। 
कलेक्टर राहुल जैन ने 8 मई को ग्वालियर में आयोजित किए जा रहे इस गरिमामय समारोह की तैयारियों के संबंध में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की। उन्होंने समारोह की सभी तैयारियों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, एडीएम शिवराज वर्मा सहित नगर निगम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर राहुल जैन ने कहा कि 8 मई को मेला ग्राउण्ड पर सायं 6 बजे से आयोजित होने वाले इस समारोह में अवैध कॉलोनियों को वैध करने की योजना का शुभारंभ करने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जायेगा। इसके साथ ही शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजीकृत किए गए असंगठित श्रमिकों को पंजीयन प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया जायेगा। समारोह में आवास योजनाओं के तहत हितग्राहियों को आवासों की चाबी का वितरण कर उन्हें मकान मालिक बनाया जायेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन हितग्राहियों का चयन किया गया है, उन्हें प्रमण-पत्र भी वितरित किए जायेंगे। समारोह में आवासहीनों को आवास के पट्टों के अधिकार पत्र भी प्रदान किए जायेंगे। 
कलेक्टर राहुल जैन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर जिले भर में किए जा रहे विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन का प्रदर्शन फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन – जिन विभागों के विकास कार्यों का शिलान्यास, भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जाना है, वे सभी विभाग अपने कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें। अधिकारी अपने – अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों के शिला पट्टिकायें समय रहते तैयार कर रखें, ताकि कार्यक्रम में शिलान्यास एवं भूमि पूजन कराया जा सके। कलेक्टर राहुल जैन ने यह भी निर्देश दिए कि समारोह में जिन हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना है, उन हितग्राहियों के बैठने की व्यवस्थायें भी संबंधित विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी लोगों के लिए पेयजल व्यवस्था बेहतर रूप से रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पार्किंग स्थल पर लाईट और माईक की व्यवस्थायें भी सुनिश्चित की जाएं। कार्यक्रम स्थल के आस-पास अस्थायी शौचालय की व्यवस्था भी नगर निगम सुनिश्चित करे। 
 
मुख्यमंत्री के उदबोधन का होगा सीधा प्रसारण 
ग्वालियर मे 8 मई को ग्वालियर मेला ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाले समारोह का सीधा प्रसारण किया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं अन्य चैनलों के माध्यम से प्रदेशभर में देखा और सुना जा सकेगा। ग्वालियर शहर में भी कार्यक्रम स्थल के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा। 

Share This News :