Home > अपना शहर ,
ग्रीष्मकालीन समर नाईट मेला 15 मई से ग्वालियर व्यापार मेले में

ग्वालियर संभाग के आयुक्त एवं ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष  बी एम शर्मा ने मेला सचिव को निर्देशित किया है कि समर नाईट फेयर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके साथ ही इस मेले में अधिक से अधिक व्यवसायी आएं और अपना व्यवसायें करें, इसके लिये विशेष प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान मेला परिसर में दुकानों एवं झूला सेक्टर के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जाए। मेला परिसर के ब्लॉक नं.-1 से 10 तक के क्षेत्र को कवर कर दुकानें लगाई जाएं। इसके साथ ही छत्री नं.-1 पर झूले व अन्य खेल तमाशों के स्थान उपलब्ध कराए जाएं। मनोरंजन सेक्टर में ड्रेगन ट्रेन, जॉइन्ट व्हील एवं बच्चों के लिये छोटे-छोटे झूले लगें, यह सुनिश्चित किया जाए। 
मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष ने बताया कि समर नाईट मेले के लिए 160 दुकानदारों द्वारा दुकानें लगाने हेतु आवेदन किए गए हैं। इनमें से 150 दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं। मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी आयोजित करने हेतु कलाकार समूहों से संपर्क कर कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। समर मेले में लगभग 30 से 40 हैण्डलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट की दुकानें सजाकर अपनी कला का प्रदर्शन करने की सहमति दे चुके हैं। संभागीय आयुक्त एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष ने मेला सचिव को निर्देशित किया है कि समर नाईट मेला व्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाए और इस मेले में अधिक से अधिक लोग आएं। इसके लिये व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। 

Share This News :