Home > अपना शहर ,
विकास कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया: डाॅ. सिकरवार

ग्वालियर। विकास कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और आमजन को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सबकी प्राथमिकता है। यह विचार वरिष्ठ भाजपा नेता, पार्षद एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने वार्ड 57 के रानीपुरा हरीदर्शन स्कूल के पीछे क्षेत्रीय पार्षद की मौलिक निधि से 14 लाख 20 हजार की लागत से बने सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती निधि अवधेश कौरव ने की। संचालन महेन्द्र शुक्ला ने किया।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि इस सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र की गरीब जनता को काफी फायदा होगा। क्षेत्र की गरीब जनता को विवाह एवं अन्य कार्यक्रम के लिए करने के लिए परेशान नही होना पडेगा। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने जनता को यहा भरोसा दिलाया कि वार्ड में विकास कार्य कभी नहीं रूकेगें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि सामुदायिक भवन निर्माण की मांग क्षेत्र के निवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। उसी क्रम में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करने के लिए में आपके साथ हर समय खड़ा हुआ हूं। आपकी समस्या के निदान के लिए तथा क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधा दिलाये जाने के लिए हर स्तर तक संघर्ष करूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती निधि अवधेश कौरव ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वार्ड के अंदर जो भी विकास कार्य किया जाएगा, वो जनता से विचार-विमर्श कर उनकी आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की कोई भी समस्या मेरे सामने आयेगी उसे तत्परता से हल करवाया जायेगा।
इस मौके पर अवधेश कौरव, विजय बहादुर त्यागी, प्यारेलाल प्रजापति, जगदीश शर्मा, मुन्ना खान, रफिक खान, मोहन करोसिया, भरोसीलाल, विक्की साहू, संतोष परिहार, करन शाक्य, रवि, बिन्दु खान, रूस्तम, शफीक खान, पप्पू जोशी, नूर खाॅ, शमशेर खान, श्रीमती सारजा खान, श्रीमती स्मृति खान, श्रीमती बबली खान, श्रीमती ज्योति माहौर, श्रीमती अर्चना माहौर, श्रीमती बबीता खान, बाबूलाल, अमित खेमरिया, अरविन्द शर्मा, रशीद खान, बलराम जाटव, राजकुमार खटीक, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।

Share This News :