Home > अपना शहर ,
कलेक्टर ने किया कृषि उपज मंडी डबरा का निरीक्षण

ग्वालियर । ग्वालियर जिले के किसानों से भी समर्थन मूल्य पर चना, सरसों व मसूर की खरीदी के लिए कृषि उपज मंडी समितियों में उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर राहुल जैन ने रविवार को कृषि उपज मंडी डबरा पहुँचकर खरीदी केन्द्रों का जायजा लिया। कृषि उपज मंडी डबरा में चना, मसूर, सरसों की खरीदी की व्यवस्था सामान्य थी।
इस मौके पर कलेक्टर राहुल जैन ने निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की समस्या न आए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों के खातों में भुगतान की जाने वाली राशि की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन किसानों को राशि दी जाना है, उनको समय पर राशि का भुगतान करें। यदि भुगतान में अनावश्यक विलंब हुआ तो जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा परिसर में किसानों के लिए टेंट, पेयजल आदि व्यवस्थायें सुचारू रखें। कलेक्टर जैन ने कहा कि चना, सरसों खरीदी के एसएमएस समय पर किसानों को पहुँचें। एक दिन में जितने किसानों के फसल खरीदी की व्यवस्था है, उतने ही किसानों को उस दिन बुलाया जाए, ताकि सुगमता से कार्य पूरा हो।

Share This News :