Home > अपना शहर ,
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न

ग्वालियर । आने वाला चुनाव संगठन पर आधारित चुनाव होगा, हमारे मप्र के एक एक कार्यकर्ता को गढने का कार्य करने वाले हमारे पितृ पुरूष कुशाभाउ ठाकरे व राजमाता के चरणों में मप्र की चैथी जीत को समर्पित करके किया जाएगा। ये बात हमारे राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने भोपाल दौरे पर सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही थी और हमको इसी बात को याद रखते हुए दुगनी ताकत के साथ चुनाव में जनता के बीच जाना होगा। यह बात आज संभागीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह के प्रथम नगर आगमन की तैयारियों को लेकर आहुत जिले की वृह्द बैठक में कही।
इस अवसर पर मंच पर जीडीए अध्यक्ष अभय चैधरी, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जिला महामंत्री कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, कार्यालय मंत्री आरडी नामदेव उपस्थित थे। इस अवसर पर साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, और जीडीए अध्यक्ष अभय चैधरी ने सभी जिला पदाधिकारियों को मोर्चों के अध्यक्ष, विभाग व प्रकोष्ठों के संयोजकों सेेप्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह का गालव ऋषि की तपोभूमि पर ऐतिहासिक व भव्य स्वागत करने का आव्हान किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शरद गौतम एवं आभार जिला महामंत्री महेश उमरैया ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, राकेश गुप्ता, कनवर किशोर मंगलानी, रेखा धोलाखंडी, कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल, जिला मंत्री दीपक शर्मा, राकेश खुरासिया, गजेंद्र सिंह राठौर, गीता बडौरी, सेनी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बीएल धाकड, प्रधानमंत्री जनकल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बीडी शर्मा, गोपाल गांगिल, मोर्चा के अध्यक्ष खुशबू गुप्ता, भरत दांतरे, बलराम बघेल, परवेज खान, विवेक चैहान, विहवल सेंगर, नूतन श्रीवास्तव, भीकम खटीक, विवेक शर्मा, बिरजू शिवहरे, चेतन सोनी, हरीश यादव, निर्दोष शर्मा, मनीष राजौरिया, रेशु राजावत, साधना सांडिल्य, अनुराधा घोडगे, मीरा दीक्षित, विवेक तोमर, ज्ञानप्रकाश गर्ग, सतेंद्र रईखेडा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This News :