Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,
SSC पेपर लीक केस: पुलिस ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एसएससी पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मास्टरमाइंड दिल्ली में सेल्स विभाग में यूडीसी (लिपिक) है. इसका साला भी चंडीगढ़ से गिरफ्तार हुआ है. ये आरोपी परीक्षा केंद्रों पर कैंडिडेट तक चेंज करा देते हैं. इससे पहले भी पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

इससे पहले गिरफ्तार चारों आरोपियों की पहचान नीरज शर्मा, अनूप राव, कुशल नेगी और दूरज अली के रूप में हुई थी. इस संबंध में तिमारपुर थाने में केस दर्ज किया गया था. इसके बाद ही इस केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी. स्टॉफ सिलेक्शन कमिशन पेपर लीक का यह मामला देश की सबसे बड़ी अदालत की चौखट पर पहुंचा था.

इस घोटाले की जांच कराने के लिए जनहित याचिका दाखिल की गई थी. वकील मनोहरलाल शर्मा ने अपनी याचिका में अपील की थी कि इस लीकेज के पीछे साजिश की जांच एसआईटी या सीबीआई से कराई जाए. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की अपील की गई थी. केंद्र सरकार के DOPT मंत्रालय ने इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे.

बताते चलें कि एसएससी पेपर लीक होने के शक में निरस्त कर दिया गया था. इसके बाद एसएससी ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को शिकायत दी थी. इसके पहले एसएससी एमटीएस परीक्षा के पेपर लीक मामले में सरगना समेत नौ सेटरों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इनमें पांच पटना, दो अरवल और एक-एक भागलपुर, नालंदा के थे.

इनके पास से बनियान में अटैच मैग्नेटिक स्टिक, लैपटॉप, ब्लूटूथ की तरह डिवाइस, एटीएम कार्ड बरामद किये गये थे. पुलिस का कहना है कि हरियाणा के गिरोह ने इस गिरोह को व्हाट्सऐप के माध्यम से परीक्षा से पूर्व एक घंटे पहले पेपर और आंसर उपलब्ध कराये थे. छात्रों को ट्रैप कर उनको पेपर दिलाने के नाम पर 4 लाख से 8 लाख तक लिए गए थे.

Share This News :