Home > अपना शहर ,
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

शिवपुरी। à¤¶à¤¹à¤° के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत देहरदा सड़क पर एक ट्रक चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

हरीसिंह पुत्र कमलू आदिवासी निवासी पीतमपुरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने चाचा देवीलाल व राकेश आदिवासी के साथ बाइक पर बैठकर पीतमपुरा जा रहे थे, तभी देहरदा गांव के सामने एबी रोड कोलारस पीछे से ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही देवीलाल व राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरिसिंह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

Share This News :