Home > अपना शहर ,
जांबाज मोटर साइकलटीम सदस्यों का विश्व कीर्तिमान बनाकर लौटने पर हुआ स्वागत

ग्वालियर/टेकनपुर । बीएसएफ टेकनपुर की मोटरसाइकल पर प्रदर्शन करने वाली जांबाज टीम का माह अप्रैल २०१८ में चार विश्वकीर्तिमान बनाकर लौटने पर आज केन्द्रीय मोटर गाडी प्रशिक्षण स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सीएसएमटी के कमांडेंट महावीर प्रसाद विशेष रूप से मौजूद रहे। 
विश्व रिकार्ड बनाकर लौटी टीम के सदस्य जैसे ही सीएसएमटी परिसर में दाखिल हुए उनका बैंड की धुन पर तिलक लगाकर माला पहना कर स्वागत किया। सबसे पहले कमांडेंट महावीर प्रसाद ने सीएसएमटी के द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश मिश्रा के गले में माला पहनाई और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया इसके बाद टीम के कमांडर अवधेश कुमार सिंह को माला पहनाई गई। वहीं एक एक कर सभी टीम के खिलाडियों का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जहां सीएसएमटी की ही मोटरसाइकल चलाने वाली महिला टीम के सदस्य आरजेआईटी कालेज के छात्र एवं प्रोफेसर शामिल थे। 

Share This News :