Home > वायरल न्यूज़,
शनि जयंती: 205 साल बाद बना दुर्लभ योग, ये दान देगा महालाभ

 

पुराणों के अनुसार शनि देव का जन्म सूर्य के स्वामित्व वाले नक्षत्र कृत्तिका में हुआ था। अत: इस दिन उनका जन्मदिन मनाए जाने का विधान है। 2018 में यह शुभ दिन  à¤®à¤‚गलवार, 15 मई को शनि जयंती के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या भी पड़ रही है। शनि जयंती के अवसर पर शनि हमेशा वक्री अवस्था में होते हैं। इस बार शनि जयंती पर दुर्लभ योग बन रहे हैं। हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन शनि जंयती आएगी। इस दिन पर मंगल ग्रह का भी अधिपत्य स्थापित है। वर्तमान समय में मंगल अपनी उच्च राशि मकर में हैं। शनि जयंती 205 साल बाद इस दिन आई है। आज से पहले 30 मई 1813 में ये मंगलवार को आई थी। तब भी मंगल, केतु के साथ मकर राशि में और राहु कर्क राशि में थे और बुध मेष में थे। 2018 में शनि धनु राशि में वक्री चल रहे हैं। आज से 29 वर्ष पूर्व भी शनि धनु राशि में थे जब शनि जयंती मनाई गई थी। अपनी राशि अनुसार करें दान, मिलेगा महालाभ

मेष- à¤•िसी गरीब को तेल और नमक दान में दें।

वृषभ- à¤—ुड़ और चने का दान जरूरतमंद को दें।

मिथुन- à¤…सहाय को अपने पुराने कपड़े और अन्न का दान करें।

कर्क- à¤—ौ माता को हरा चारा और कुत्ते को रोटी खिलाएं।

सिंह- à¤…पने घर की छत या खुले स्थान पर पंछियों के लिए दाना-पानी रखें, बुजुर्गों की सहायता करें।

कन्या- à¤­à¤¿à¤•्षुक को चावल का दान करें।

तुला- à¤—रीबों को अन्न-फल का दान करें।

वृश्चिक- à¤ªà¤‚छियों के लिए दाने-पानी का इंतजाम करें। निर्धनों में अन्न बांटें।

धनु- à¤¬à¥à¤œà¥à¤°à¥à¤—ों की सहायता करें, अपनी शक्ति के अनुसार अन्नदान करें।

मकर- à¤ªà¤¶à¥à¤“ं को जल, हरी घास और अन्न दें।

कुंभ- à¤—रीबों में मिठाईयां बांटें।

मीन- à¤¨à¤¿à¤°à¥à¤§à¤¨à¥‹à¤‚ को फल और फलों के रस का दान दें।

Share This News :