Home > अपना शहर ,
पूर्व विधायक प्रद्युम्न का 36 घंटे का मौन व्रत संपन्न

ग्वालियर। 36 घंटे के मौन व्रत पर बैठे पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर को पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने जूस पिलाकर मौन व्रत का समापन कराया।
समापन पर पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि अगर समस्याओं के निदान के लिए जल्द कोई ठोस कदम नही उठाये तो अब जंगी प्रदर्शन होगा। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि हमसब आमजनता की लड़ाई में पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर जी के साथ है। धरने में कल्याण श्रोती, श्याम सिंह, अशोक प्रेमी, रामनरेश परमार, शिवसिंह यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र सरपंच, ध्रुव गौतम, अतुल जैन, गुरुमुख करोसिया, इंद्रजीत, रामप्रकाश बैस, देवेंद्र राठौर, केशव मांझी, दिलीप तोमर, प्रेमनारायण कुशवाह, आदि कांग्रेसजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन अशोक प्रेमी और आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद सुरेन्द्र सिंह ने किया।

Share This News :