Home > अपना शहर ,
जहाँ लोकोक्त हाथ डाल रहे हैं बहां करोड़ों का माल उगल रहा है स्टेनो

मुरैना। à¤®à¥à¤°à¥ˆà¤¨à¤¾ में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंबल संभागायुक्त के स्टेनो सुरेंद्र यादव के ठिकानों पर छापा मारा है। आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त की ये कार्रवाई जारी है।

जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त कमिश्नर विभाग में कार्यरत सुरेंद्र यादव के घर सुबह छापा मारा। सुरेंद्र यादव चंबल संभाग के स्टेनो हैं। सुरेंद्र यादव के खिलाफ आय से अधिक की सम्पत्ति की शिकायत थी। इस पर लोकायुक्त की टीम ने यादव के आवास और कोचिंग पर छापा मारा।

बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में ही यादव की करोड़ों की सम्पत्ति निकली है। टीम ने यादव के घर और कोचिंग संस्थान पर कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक यादव के घर से 9 लाख रुपए नगद, दो दुकान, दो डुप्लेक्स, एक फ्लैट मिला है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात भी मिले हैं जिनका आकलन किया जा रहा है।

सुरेंद्र यादव मुरैना शहर में शॉर्टहैंड की कोचिंग संस्थान संचालित करते हैं। वैष्णवी शॉर्टहैंड के नाम से शहर की सब्जी मंडी इलाके में ये कोचिंग संंस्थान है। फिलहाल छापे में और क्या-क्या मिला है इसकी पुष्ट जानकारी लोकायुक्त ने जारी नहीं किया है। कार्रवाई अभी जारी है।

Share This News :