Home > अपना शहर ,
ग्वालियर पहुंचने पर हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का भव्य स्वागत

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का आज अपरान्ह ग्वालियर की सीमा के डबरा कस्बे में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। डबरा में प्रदेश अध्यक्ष की आगवानी केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के साथ सांसद भिंड दतिया डॉ. भागीरथ प्रसाद, विधायक घनश्याम पिरोनिया , भाजपा के प्रदेश महासचिव बीडी शर्मा , लोकेन्द्र पाराशर आदि नेता साथ थे।
डबरा में ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सडक मार्ग से ग्वालियर पहुंचा। जहां रास्ते में कई जगह प्रदेश अध्यक्ष की कार को रोक कर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बैनर लगाए और गेट भी सजाए थे।
मालवा कालेज के पास पहुंचने पर विधायक भारत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
वहीं रास्ते में अनेक स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ।

इससे पूर्व दतिया पहुंचने पर जहां प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का स्वागत किया गया वहीं उन्होंने मां पीताम्बरा के दरबार में जाकर पूजा अर्चना की। उनके साथ सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद विधायक घनश्याम पिरोनिया , पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राधेलाल बघेल, विधायक सेवढा प्रदीप अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विक्रम बुंदेला सहित जिले के नेता साथ थे। उधर प्रदेश अध्यक्ष का रास्ते में बैनर, गेट सजाकर अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष को पीताम्बरा मां के दरबार में एक तस्वीर भी भेंट की गई।

Share This News :