Home > अपना शहर ,
इटालियन पार्क में मंदिर निर्माण का हुआ भूमि पूजन

ग्वालियर। नगर निगम की टीम द्वारा कुछ दिन पूर्व सौन्दर्यीकरण के नाम पर इटालियन पार्क में स्थित मंदिर को क्षति ग्रस्त करने और विहिप के आंदोलन.बजरंगदल के प्रदर्शन के बाद आज अधिकारियों की मौजूदगी में फिर से मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में आज 12 मई को इटालियन पार्क में पुनः मंदिर निर्माण के लिये शुभ मुहुर्त को देखते हुये शनिवार को बाबा भैरोनाथ एवं शिव परिवार के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सहमंत्री पप्पू वर्मा ने कहा है कि मंदिर निर्माण के कार्य में बजरंग दल के कार्यकर्ता भी श्रमदान करने के लिये उपस्थित रहेंगे। जिस दिन बाबा भैरोनाथ का मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण बनकर तैयार हो जायेगा। उस दिन काफी संख्या में हिन्दू धर्मावलंबियों के साथ मिलकर अखण्ड रामायण का पाठ कर प्रसाद वितरण किया जायेगा। भूमि पूजन में नगर निगम के कलस्टर आॅफीसर सतेन्द्र सिंह यादव, आर्किटेक्ट हरीकृष्ण कदम, जोनल आॅफीसर वीरेन्द्र शाक्य क्षेत्र क्र. - 13, टाईम कीपर गुडडू कुमार, अनुप कौशल एवं बजरंग दल कि ओर से प्रांत सहमंत्री पप्पू वर्मा, विभाग सह संयोजक मनोज रजक, जिला मंत्री पप्पू राठौर, जिला उपाध्यक्ष जगदीश चैहान, जिला संयोजक कृष्णकुमार रावत, प्रखण्ड संयोजक गोलू सैन, मंदिर का पूजारी भारती उपस्थित थे।

Share This News :