Home > अपना शहर ,
मां की ममता पर पढ़ें ये भावुक कर देने वाले 20 बड़े शेर

'मां' को शब्दों में बांध पाना असंभव है, वह ममता का वो सागर है जिसमें भावनाएं हिलोरे लेती रहती हैं इसलिए तो कहा गया है कि अगर ईश्वर को देखना है तो मां को देख लेना चाहिए। ऐसे व्यक्तित्व पर कोई शायर अपने कलाम न लिखे, यह नहीं हो सकता। पेश हैं आपके सामने वो शेर जो मां के लिए लिखे गए हैं।

स्याही खत्म हो गयी “माँ” लिखते-लिखते
उसके प्यार की दास्तान इतनी लंबी थी
- अज्ञात


न जाने क्यों आज अपना ही घर मुझे अनजान सा लगता है,
तेरे जाने के बाद ये घर-घर नहीं खाली मकान सा लगता है
- अज्ञात 

हालात बुरे थे मगर अमीर बनाकर रखती थी,
हम गरीब थे, ये बस हमारी माँ जानती थी…
-मुनव्वर राना


भारी बोझ पहाड़ सा कुछ हल्का हो जाए
जब मेरी चिंता बढ़े माँ सपने में आए
-अख़्तर नज़्मी

मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊँ
माँ से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊँ
-मुनव्वर राना


इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है
माँ बहुत ग़ुस्से में होती है तो रो देती है
-मुनव्वर राना

घर में झीने रिश्ते मैंने लाखों बार उधड़ते देखे,
चुपके चुपके कर देती है जाने कब तुरपाई अम्मा
-आलोक श्रीवास्तव 


मैं रोया परदेस में भीगा माँ का प्यार
दुख ने दुख से बातें की बिन चिट्ठी बिन तार
-निदा फ़ाज़ली

मुझे मालूम है मां की दुआएं साथ चलती हैं, 
सफ़र की मुश्किलों को हाथ मलते मैंने देखा है
-आलोक श्रीवास्तव 


चलती फिरती हुई आँखों से अज़ाँ देखी है
मैंने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है
-मुनव्वर राना

एक मुद्दत से मेरी माँ नहीं सोई 'ताबिश'
मैंने इक बार कहा था मुझे डर लगता है 
-अब्बास ताबिश


कल अपने-आप को देखा था माँ की आँखों में
ये आईना हमें बूढ़ा नहीं बताता है
-मुनव्वर राना

मांगने पर जहाँ पूरी हर मन्नत होती है,
माँ के पैरों में ही तो वो जन्नत होती है
- अज्ञात


एक दुनिया है जो समझाने से भी नहीं समझती,
एक माँ थी बिन बोले सब समझ जाती थी
- अज्ञात

मैं à¤¨à¥‡ à¤®à¤¾à¤ à¤•ा à¤²à¤¿à¤¬à¤¾à¤¸ à¤œà¤¬ à¤ªà¤¹à¤¨à¤¾
मुझ à¤•ो à¤¤à¤¿à¤¤à¤²à¥€ à¤¨à¥‡ à¤…पने à¤°à¤‚ग à¤¦à¤¿à¤
- फ़ातिमा हसन


मुद्दतों à¤¬à¤¾à¤¦ à¤®à¤¯à¤¸à¥à¤¸à¤° à¤¹à¥à¤† à¤®à¤¾à¤ à¤•ा à¤†à¤à¤šà¤²
मुद्दतों à¤¬à¤¾à¤¦ à¤¹à¤®à¥‡à¤‚ à¤¨à¥€à¤‚द à¤¸à¥à¤¹à¤¾à¤¨à¥€ à¤†à¤ˆ
- à¤‡à¤•़बाल अशहर

शहर à¤®à¥‡à¤‚ à¤† à¤•र à¤ªà¤¢à¤¼à¤¨à¥‡ à¤µà¤¾à¤²à¥‡ à¤­à¥‚ल à¤—ए
किस à¤•ी à¤®à¤¾à¤ à¤¨à¥‡ à¤•ितना à¤œà¤¼à¥‡à¤µà¤° à¤¬à¥‡à¤šà¤¾ à¤¥à¤¾
- à¤…सलम कोलसरी


ये à¤à¤¸à¤¾ à¤•़र्ज़ à¤¹à¥ˆ à¤œà¥‹ à¤®à¥ˆà¤‚ à¤…दा à¤•र à¤¹à¥€ à¤¨à¤¹à¥€à¤‚ à¤¸à¤•ता
मैं जब à¤¤à¤• à¤˜à¤° à¤¨ à¤²à¥Œà¤Ÿà¥‚ं à¤®à¥‡à¤°à¥€ à¤®à¤¾à¤ à¤¸à¤œà¤¦à¥‡ à¤®à¥‡à¤‚ à¤°à¤¹à¤¤à¥€ à¤¹à¥ˆ
- à¤®à¥à¤¨à¤µà¥à¤µà¤° राना

Share This News :