Homeअपना मध्यप्रदेश,
अतिरिक्त विजिट के सथ गरीब और असहाय व्यक्ति के लिए ई-रजिस्ट्री घर पर होगी

जिला पंजीयक दतिया श्री उमेष षुक्ला ने बताया कि यदि कोई बीमार/असहाय व्यक्ति या फिर किन्ही कारणवस वह उप पंजीयक कार्यालय में ई-रजिस्ट्री कराने नही जा सकता है तो इसके लिए अब पंजीयक विभाग द्वारा संबधित पक्षकार से विजिट षुल्क प्राप्त कर उसके घर पर रजिस्ट्री की जाएगी। विभाग द्वारा सभी पंजीयक जिला प्रमुखों को लेपटाॅप प्रदायक कर इस प्रक्रिया को षीघ्र चालू करने के निर्देष जारी किए है। घर पर ई-रजिस्ट्री कराने वाला पक्षकार संबधित जिले के जिला पंजीयक को उप जिला पंजीयक कार्यालय में उपस्थित न हो पाने की बताते हुए आवेदन करेगा। आवेदक पर मुख्यालय भोपाल द्वारा अनुमति जारी की जावेगी। तदोपरांत उप पंजीयक संबधित पक्षकार के घर जाकर ई-पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कर दस्तावेज का पंजीयन करेंगे। इसके लिए पक्षकार को एक हजार रूपये का अतिरिक्ति विजिटषुल्क के रूप में चुकाने होंगे। 

Share This News :