Home > अपना शहर ,
शिवपुरी के ललित पचोरी गणित संकाय में बने टॉपर ,गणित संकाय मेरिट टॉप 5 की लिस्ट

भोपाल। à¤®à¤¾à¤§à¥à¤¯à¤®à¤¿à¤• शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। हायर सेकेंडरी का रिजल्ट 68.07 प्रतिशत रहा, परीक्षा में 7,69,000 विद्यार्थी शामिल हुए थे। । 12वीं मेरिट की गणित संकाय की मेरिट लिस्ट में शिवपुरी के ललित पचोरी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 492 अंक प्राप्त किए हैं।

भोपाल पहुंचे ललित ने बताया कि उनका सपना सिविल सर्विसेस में जाने का है। उनके पिता प्रमोद पचोरी टीचर हैं। ललित का कहना है कि उन्होंने अलग-अलग विषयों को लेकर तैयारी की, जिस समय जो विषय अच्छा लगता उसे पढ़ने लगते। स्कूल में पढाए गए गणित का हर दिन रिविजन किया। हर दिन करीब 5-6 घंटे की पढ़ाई की।

यह है 12वीं बोर्ड गणित संकाय मेरिट टॉप 5 की लिस्ट

1- ललित पचौरी- शिवपुरी

2- आनंद धाकड़- शिवपुरी

3- विशाल पटेल- नरसिंहपुर

4- सुनंदा बरासिया- सिवनी

5- भूमिका पाटनकर- बैतूल

Share This News :