Home > अपना शहर ,
10वीं की मेरिट के लिए दिखी कड़ी टक्कर ,पढ़ें कोन कहाँ से

भोपाल। à¤®à¤¾à¤§à¥à¤¯à¤®à¤¿à¤• शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए। छात्राओं ने जहां परिणामों में बाजी मारी, वहीं मेरिट लिस्ट में जगह पाने में छात्र-छात्राओं में कड़ी टक्कर रही। मेरिट में आए विद्यार्थियों में एक-एक अंक का अंतर रहा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं की मेरिट लिस्ट में 2 विद्यार्थी पहले स्थान पर रहे हैं। विदिशा की अनामिका साध और शाजापुर के हर्षवर्धन परमार दोनों ने ही पहला स्थान हासिल किया। दोनों के 495-495 समान अंक रहे। वहीं दूसरे स्थान पर 4 छात्र रहे हैं। इनमें उमरिया के दो छात्र सुभाष प्रसाद पटेल व प्रभात शुक्ला, आगर मालवा के संयम जैन और राजगढ़ के राधेश्याम सोंधिया शामिल हैं। इन चारों छात्रों ने 494-494 अंक हासिल किए।

मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर 5 विद्यार्थी रहें। बुरहानपुर के चितवन नाईक, बुरहानपुर की आयुषी शाह, नरसिंहपुर की साक्षी लोधी, छतरपुर की प्रिया साहू और अनूपपुर की पलक गौतम सभी ने मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया। इन सभी छात्रों को 500 में से 493-493 अंक मिले।

इसके अलावा मेरिट लिस्ट में चौथे स्थान के लिए भी काफी कड़ी स्पर्धा देखी गई। चौथे स्थान पर 10 विद्यार्थी रहे। महक जैन (अशोकनगर), आशीष साहू (छतरपुर), रविकांत लोधी (सागर), राज सोनी (लक्ष्मीपुरा खेरवड़ा), देलन पटेल (दमोह), सक्षम सोनी (सतना), राजीव कुशवाह (सतना), सौरभ सिंह (शहडोल), हर्षित पांडे (उमरिया) और हार्दिक अग्रवाल (रतलाम) मेरिट लिस्ट में चौथे स्थान पर रहे। इन सभी छात्रोंं ने 492-492 अंक हासिल किए।

Share This News :