Home > अपना शहर ,
अपशिष्ट प्रबंधन के लिये ग्वालियर, नरसिंहपुर जिले में गोबरधन योजना लागू

ग्रामीण क्षेत्रों में अपशिष्ट प्रबंधन के लिये भारत सरकार की गोबरधन योजना प्रथम चरण में प्रदेश के दो जिलों ग्वालियर और नरसिंहपुर में लागू की जा रही है। यह योजना इन जिलों के एक-एक चयनित ग्रामों से प्रारम्भ होगी। स्वच्छता अभियान में ओडीएफ घोषित किए जिलों में ओडीएफ प्लस के तहत यह योजना प्रारम्भ की गई है।

गोबरधन योजना में ग्राम से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थो का उपयोग गॉव में ही ईधन उत्पादन (बायोगैस) के लिये किया जाएगा। महिला स्व-सहायता समूहों को बायोगैस संयत्र स्थापना और संचालन आदि गतिविधियों से जोड़कर स्वावलम्बी बनाया जाएगा।

गोबरधन (ग्लोबनाइज ऑगर्निक बायो-एग्रो रिसॉस धन) योजना में बायोगैस संयत्र की स्थापना के लिये शासन द्वारा व्यक्तिगत प्रकरण में 100 प्रतिशत अनुदान, स्व-सहायता समूह के प्रकरण में 75 प्रतिशत अनुदान और अपशिष्ट उप्तादन करने वाली ईकाई जैसे गौशाला और डेयरी को 50 प्रतिशत अनुदान मुहैया कराया जाएगा। प्रथम चरण में ग्वालियर जिले की ग्राम पंचायत चिरूली और नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत कोघटा में यह योजना प्रारम्भ की जा रही है।

 

Share This News :