Home > अपना शहर ,
दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के फैसले को खारिज कर दिया है -पेड न्यूज का मामला

नई दिल्ली। à¤ªà¥‡à¤¡ न्यूज मामले में मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्र को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के फैसले को खारिज कर दिया है। गौरतलब है पेड न्यूज मामले में चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ फैसला दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद मिश्रा अपने पद पर बने रहेंगे। चुनाव आयोग ने पेड न्यूज मामले में नरोत्तम मिश्रा को अयोग्य करार दिया था।वहीं मंत्री के वकील ने दावा किया था कि प्रकाशित खबरें पेड न्यूज नहीं थीं और समाचार पत्रों ने माना था कि उन्होंने मर्जी से ये खबरें प्रकाशित की थी।

Share This News :