Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री माया सिंह ने कहा शाबाश बेटी

दतिया | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों को आगे बढने के लिए हर क्षेत्र में बढावा दिया जा रहा है। बेटी के जन्म से लेकर पढाई लिखाई, शादी, विवाह रोजगार नौकरी सभी की चिंता मध्य प्रदेश सरकार कर रही है उसी का परिणाम है कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ रही हैं।
इसी प्रकार की यह एक सच्ची कहानी है कि ग्राम उडीना के ग्रामीण परवेश में रहने वाली बेटी की है। जिसने हाईस्कूल में 96 प्रतिशत अंक लाकर दतिया जिले का नाम रोशन किया है। ग्राम विकास यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश शासन की नगरीय विकास एवं जिला प्रभारी मंत्री माया सिंह दो दिवसीय दतिया प्रवास के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने भाण्डेर व सेवढा के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। जब वह उड़ीन पहुंची तव उन्हें पता चला की महेश झां की पुत्री कुमारी सुरभि झां के कक्षा 10वी 96 प्रतिशत अंक आए हैं तो उन्होंने सुरभि को बुलाकर सिर पर हाथ फेरा और सावाशी दी। उन्होंने पुष्पहार पहनाते हुए कहा कि आगे की पढाई का पूरा खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। सुरभि झा ने उडीना में रहकर गांव के ही हाईस्कूल में पढाई की और उसके पिता साधारण किसान है जो कि छोटा मोटा टेंट हाउस का काम भी करते हैं।
वास्तव में ग्रामीण क्षेत्र में एक नही अनेक इस प्रकार की प्रतिभाऐं उभरी है जो कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता वेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की वजह से उडीना गांव जैसे विभिन्न ग्रामों के स्कूलों में बच्चों को बेहरत शिक्षा मिल रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला, विधायक घनश्याम पिरोनिया मौके पर मौजूद रहे।

Share This News :