Home > अपना शहर ,
बसपा मध्यप्रदेश में अपने बलबूते पर ही लड़ेगी विधानसभा चुनाव

भोपाल। à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने कहा है कि उनकी पार्टी प्रदेश में अपने ही दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। किसी अन्य दल से गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मुद्दे पर स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष अहिरवार ने  कहा कि आम चुनाव में पांच महीने का ही समय है। उनका पूरा ध्यान पार्टी का जनाधार बढ़ाने में है। पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर हर सीट पर बैठकों के दौर चल रहे हैं। पार्टी को आदिवासी अंचल धार-झाबुआ से लेकर मंडला-डिंडौरी में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मायावती ने इस मुद्दे पर प्रदेश इकाई को स्पष्ट कह दिया है कि सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी करें।

एक सवाल के जवाब में अहिरवार बोले कि उनका अनुमान है कि बसपा कम से कम 50 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस चुनाव के बाद मप्र में सत्ता की चाबी बसपा के हाथ में ही रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही के चुनाव में कर्नाटक में जो स्थिति कुमार स्वामी के दल जेडीएस की रही, बसपा भी उसी तर्ज पर उभर कर सामने आएगी। उल्लेखनीय है कि विधानसभा में अभी बसपा के 4 विधायक हैं।

Share This News :