Home > अपना शहर ,
पैरोल पर आया कैदी फरार

ग्वालियरा। सेन्ट्रल जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा एक आरोपी पैरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया। नियत समय पर कैदी के वापस न पहुंचने पर जेल प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। 
जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र पुत्र वीरबल सिंह निवासी करेरा सेन्ट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। कुछ दिन पूर्व वह पैरोल पर गया था, लेकिन वह वापस नहीं आया। इसका पता चलते ही जेल प्रबंधन के आदेश पर जेल प्रहरी ने बहोड़ापुर थाने में कैदी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

Share This News :