Home > अपना शहर ,
चरित्र संदेह में पत्नी व 8 माह के बेटे की हत्या, खुद भी ट्रेन के आगे कूदा, मौत

दमोह। à¤¨à¥‹à¤¹à¤Ÿà¤¾ थाने की बनवार चौकी के घटेरा गांव में रविवार सुबह यहां रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी की चरित्र संदेह में हत्या कर दी। उसने अपने 8 माह के बच्चे को भी मार दिया। इसके बाद आरोपित ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

तेंदूखेड़ा अनुविभाग के एसडीओपी केसी पाली ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। आरोपित निर्भय सिंह लोधी (35) को अपनी पत्नी मायाबाई लोधी के चरित्र पर संदेह था। उसे लगता था कि गांव के अनुसूचित जाति वार्ड के समीप रहने वाले चत्तू उर्फचतुर्भुज सेन नामक युवक से उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं।

सुबह जब पत्नी कपड़े धो रही थी, तभी निर्भय सिंह ने कुल्हाड़ी उठाई और उस पर हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आंगन में खेल रहे अपने 8 माह के बेटे भारत की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी और उसके बाद पीठ पर वार किया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपित चत्तू सेन के घर पहुंचा।

उस पर भी उसने कुल्हाड़ी से हमला किया, लेकिन चत्तू के घर की महिलाएं बीच में आ गईं और उससे कुल्हाड़ी छीन ली। इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद होता रहा। जब आरोपित कामयाब नहीं हुआ तो वहां से भागकर स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, जहां ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

आरोपित निर्भय सिंह का एक और ढाई साल का बेटा है जो घटना के समय अपनी बुआ प्रीति के साथ घर से दूर था। आरोपित अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एक भाई पुणे में मजदूरी करता है और दूसरा गांव में रहता है। कृषि कार्य से परिवार का गुजारा होता है। बताया जाता है कि आरोपित परिवार के कार्य में कम ही हाथ बंटाता था।

Share This News :