Home > अपना शहर ,
होमगार्ड जवान पर हमला कर बच्चा जेल से भागे दो कैदी

छतरपुर। à¤¶à¤¹à¤° के पन्ना रोड पर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में बंद दो बाल अपचारियों ने रविवार को ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान पर हमला बोल दिया। सैनिक के साथ मारपीट कर दोनों बाल अपचारियों ने चाबी छीनी और ताला खोल कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों अपचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हमले में घायल सैनिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पन्ना रोड की बीएसएनएल कालोनी के निकट स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में  एक होमगार्ड जवान जगदेव अहिरवार ड्यूटी कर रहा था जबकि संप्रेक्षण गृह के अंदर अपचारियों के लिए रसोईया खाना बना रहे थे।  हत्या और रेप जैसे गंभीर मामलों में निरुद्ध दो अपचारियों ने आपस में योजना बनाई और मोबाइल से बात करने के बहाने वह कमरे से बाहर निकल आए।

जैसे ही दोनों अपचारी बाहर निकले तो उन्होंने ड्यूटी कर रहे होमगार्ड सैनिक जगदेव अहिरवार के साथ मारपीट कर दी। सैनिक कुछ समझ पाता इसके पहले ही दोनों अपचारी ड्यूटी कर रहे होमगार्ड पर हमला बोलकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक राकेश शंखवार सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और हमले में घायल जवान को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद दोनों अपचारियों पर मामला कायम किया है।

छोटी उम्र में किए बड़े कारनामे, फिर फरार

पढ़ने और बेहतर नौकरी पाकर परिवार का नाम रोशन करने की उम्र में इन दोनों अपचारियों ने वह बड़े कारनामे किए जो पेशेवर अपराधी करते हैं। बाल संप्रेक्षण गृह से फरार एक अपचारी पन्ना जिले का है जिसने रेप की घटना को अंजाम दिया था और लगभग एक पखवाड़े पहले ही संप्रेक्षण गृह में आया था। जबकि दूसरा बाल अपचारी छतरपुर जिले का है जो हत्या के मामले में बंद था। इन दोनों अपचारियों ने एक राय होकर रसोइयों को कमरे में बंद कर बाहर की सांकल लगा दी और संप्रेक्षण गृह में तैनात होमगार्ड जगदेव अहिरवार के ऊपर हमला बोल दिया। दोनों बाल अपचारियों ने गार्ड जगदेव को घायल कर उससे चाबी छीन ली और ताला खोल कर भाग निकले।

Share This News :