Home > अपना शहर ,
शिक्षा सफलता की कुंजी हैः डाॅ. सिकरवार

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने वार्ड क्र. 23 में स्थित तृप्ति नगर, नदी पार टाल मुरार में लगी जनचौपाल में कहा हैं कि क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करने के लिए में आपके साथ हर समय खड़ा हुआ हूं। आपकी समस्या के निदान के लिए तथा क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधा दिलाये जाने के लिए हर स्तर तक संघर्ष करूंगा।
डाॅ. सिकरवार ने उपस्थित जन समुदाय का आव्हान करते हुये कहा कि अपने घर के आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाये और दूसरों के लिए प्रेरणा बनें। कचरा डस्टबिन में ही डाले, इधर-उधर कचरा डालने से गंदगी बढ़ती हैं और कई गंभीर बीमारियों का कारण बनती हैं। अपने क्षेेत्र को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का दायित्व आप लोगो का ही हैं। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि शिक्षा ही एक मात्र ऐसा साधन जिससे आप अपने बच्चो के जीवन को सफल बना सकते है, शिक्षा ही जीवन में आदर्श और नियमों का ज्ञान देती है और मनुष्य को जीवन में सही मार्ग एवं तरक्की प्रदान करती है। जनचौपाल में डाॅ. सिकरवार द्वारा क्षेत्र के लोगों से उनकी समस्यायें एक-एक कर पूछी, तो लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या, क्षेत्र में सड़को की हालत काफी खराब है, क्षेत्र में सड़को पर स्ट्रीट लाईट भी नही लगी हुई है।
डाॅ. सिकरवार ने लोगों की समस्या सुनते ही कहा कि जल्द-जल्द से आपकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। वार्ड के विकास के लिए कोई कोताहीं नहीं बरती जायेगी। डाॅ. सिकरवार ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को महापौर के समक्ष और परिषद में रखकर उनका निराकरण करवाया जायेगा। नागरिकों ने जनचौपाल संवाद के दौरान कहा कि आपका जनउत्थान न्यास सर्वहारा वर्ग की भलाई के लिए काम कर रहा है, जिसकी हम प्रशंसा करते हैं और हमेशा सामाजिक कार्यों में न्यास का सहयोग करते रहेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता द्वारा उनका फूल-मालायें पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर डाॅ. सिकरवार द्वारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अवधेश कौरव, टीटू चौहान, मेवाराम दीक्षित, गजेन्द्र बाथम, राजेन्द्र बाथम, सर्वेश चौहान, बृजेश उपाध्याय, आर.के. श्रीवास्तव, अश्वनी, अनिल चौहान, किशोर चौहान, गोपाल जादौन, रघुनंदन कुशवाह, विजय बहाुदर त्यागी, सुरेश प्रजापति आदि उपस्थित थे

Share This News :