Home > अपना शहर ,
वार्ड 18 ने वार्ड 20 को हराया

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में एम.एल.बी. काॅलेज मैदान पर ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अंतर वार्ड क्रिकेट टूर्नामेन्ट दूसरा राउण्ड शुरू हो चुका हैं। नाॅक आउट प्रतियोगिता के हुए मैचों में वार्ड क्रमांक 18(एफ) विरूद्ध वार्ड क्रमांक 20(ई) के बीच मैचा खेला गया। वार्ड क्रमांक 18(एफ) ने पहले खेलते हुए दस ओवर में 87 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड क्रमांक 20(ई) ने आठ ओवर तीन बाॅल में आठ विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाये और मैच में जीत हासिल की। जिसमें विशाल धोलपुरिया ने 30 रन का योगदान दिया।
टूर्नामेन्ट के अगले मैच में वार्ड क्रमांक 18(सी) एवं वार्ड क्रमांक 59(सी) के बीच मैच खेला गया। वार्ड क्रमांक 59(सी) ने पहले खेलते हुये नौ ओवर पांच बाॅल में 71 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वार्ड क्रमांक 18(सी) ने दस ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाये और मैच हार गई। जिसमें हरगोविंद ने 22 रन का योगदान दिया। अगला मैच वार्ड क्रमांक 23(ई) एवं वार्ड क्रमांक 27(डी) के बीच खेला गया। वार्ड क्रमांक 23(ई) ने पहले खेलते हुये दस ओवर में 118 रन बनाये। जिसमें कपिल ने 69 रन एवं इंदरजीत सोलंकी ने 25 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुये 27(डी) ने दस ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाये और मैच हार गई। अगला मैच वार्ड क्रमांक 27(बी) एवं वार्ड क्रमांक 30(डी) के बीच खेला गया। वार्ड क्रमांक 27(बी) ने पहले खेलते हुये दस ओवर में 47 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुये 30(डी) ने पांच ओवर पाॅच बाॅल में तीन विकेट के नुकसान 49 रन बनाये और मैच में जीत हासिल की।
अगला मैच वार्ड क्रमांक 24(ए) एवं वार्ड क्रमांक 23(डी) के बीच खेला गया। वार्ड क्रमांक 23(डी) ने पहले खेलते हुये दस ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुये 24(ए) ने छह ओवर दो बाॅल में 1 विकेट खोकर 41 रन बनाये और मैच में जीत हासिल की। अगला मैच वार्ड क्रमांक 27(सी) एवं वार्ड क्रमांक 29(बी) के बीच खेला गया। वार्ड क्रमांक 27(सी) ने पहले खेलते हुये दस आॅवर में नौ विकेट के नुकसान पर 30 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुये 29(बी) ने चार ओवर चार बाॅल में 4 विकेट खोकर 33 रन बनाये और मैच में जीत हासिल की।
टूर्नामेन्ट में मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता (वरिष्ठ समाजसेवी), एड. रामकिशन बोहरे मौजूद रहे, जिनका स्वागत व स्मृति चिन्ह भेंट कर न्यास के अध्यक्ष एवं भाजपा पार्शद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने सम्मान किया। इस मौके पर अवध सिंह धाकरे, अवधेश कौरव, लवकेश, संजय धाकड, सुरेश प्रजापति, विजय बहादुर त्यागी, पवन जैन, के.पी. सिंह भदौरिया, प्रदीप गर्ग, महेन्द्र शुक्ला आदि मौजूद थे।

Share This News :