Home > अपना शहर ,
दिल्ली में हो रही अमित शाह के मध्‍यप्रदेश के दौरे की तैयारी

भोपाल। à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जल्द ही मध्यप्रदेश के दौरे पर आने वाले हैं। दिल्ली में उनके दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्टी नेताओं की मानें तो शाह चुनाव रणनीति का रोडमैप लेकर आएंगे, इसी तैयारी के चलते पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह और संगठन महामंत्री सुहास भगत को दिल्ली बुलवाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन और सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह की रिपोर्ट पर चर्चा होगी। साथ ही शाह द्वारा अगस्त 2017 में दिए गए टास्क पर भी प्रदेश संगठन द्वारा किए कामकाज का ब्योरा लिया जाएगा।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रदेश दौरे के संबंध में दिल्ली में मंथन चल रहा है। प्रदेश संगठन और विधानसभा चुनाव के संदर्भ में की गई अब तक की तैयारी का ब्योरा लेकर प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह और संगठन महामंत्री सुहास भगत दिल्ली हाईकमान के रणनीतिकारों के साथ बैठे। सोमवार को शाह के सचिवालय में उनके मप्र दौरे से संबंधित मुद्दों को फाइनल किया गया है।

फीडबैक लेंगे शाह

संभावना है कि इसी महीने होने वाले दौरे में शाह न सिर्फ फीडबैक लेंगे, बल्कि पन्न्ा प्रभारी से लेकर बूथ कमेटी सहित विधायकों के परफारमेंस पर चर्चा करेंगे। नंदकुमार सिंह चौहान के कार्यकाल में शाह ने संगठन को कई तरह की जिम्मेदारी सौंप गए थे, जिसमें पूरे प्रदेश का भ्रमण से लेकर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण से जुड़े मुद्दे थे। सूत्र बताते हैं कि संगठन महामंत्री भगत ने प्रदेश के सभी जिलों में भ्रमण कर संगठन की समीक्षा की है। इसी तरह अभी मंडल स्तर पर बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

Share This News :