Home > अपना शहर ,
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के अभियंताओं को मिला अवार्ड

मध्य पॉवर फायनेंस कॉर्पोरेशन (भारत सरकार की महारत्न कम्पनी) द्वारा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के तीन अभियंताओं को आईपीडीएस योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिये अवार्ड दिया गया है। भोपाल शहर में कार्यरत श्री अमित कुमार को सकल घरेलू एवं वाणिज्यिक हानियाँ कम करने की केटेगरी में पुरस्कार मिला है। ग्वालियर शहर के श्री आर.एस. भदौरिया को ऊर्जा बचत एवं श्री रितेश वशिष्ठ को फायनेंशियल सेविंग्स (वित्तीय बचत) केटेगरी में पुरस्कार मिला है।

ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने तीनों अभियंताओं के कामकाज की सराहना करते हुई उन्हें बधाई दी है

Share This News :