Home > अपना शहर ,
सांसद अनूप मिश्रा के सामने लगे नारे 'नहर नहीं तो, वोट नहीं',विकास यात्रा में बीजेपी सांसदों को झेलना पड़ रहा है जनता का विरोध

श्योपुर। सांसद अनूप मिश्रा  जिन-जिन गांवों में विकास यात्रा लेकर पहुंचे उनमें से कई गांवों में ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया। विकास यात्रा के तहत करोड़ों रुपए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन होना था। इसके लिए टेंट लगाया गया, लेकिन ग्रामीण टेंट के आसपास भी खड़े नहीं हुए। कार्यक्रम से 200 से 250 मीटर दूर खड़े होकर 'नहर नहीं तो, वोट नहीं' के नारे लगाते रहे।

खास तो यह है कि भाजपा नेताओं ने नाराज किसानों से बात नहीं की और भाजपा जिला अध्यक्ष, विधायक से लेकर सांसद तक ने कार्यक्रम में भीड़ न जुटने का दोष कांग्रेस को दिया। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस आज भी यहां अवरोध डाल रही है। विधायक दुर्गालाल बोले कि यह कांग्रेस का षड्यंत्र है। कांग्रेस नेता किसानों को बरगला कर नहर का काम रुकवाना चाहते हैं।उधर   à¤µà¤¿à¤•ास यात्रा में शहडोल सांसद ज्ञानसिंह के बाद सिवनी-मंडला के सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते को भी ग्रामीणों की नाराजगी झेलना पड़ी। ज्ञानसिंह के क्षेत्र कोतमा में युवाओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के कारण सांसद की विकास यात्रा रोकी थी। वहीं सिवनी जिले में घंसौर के ग्रामीणों ने ईश्वरपुर से छीतापार सड़क निर्माण न होने से नाराज होकर सांसद कुलस्ते की विकास यात्रा में न सिर्फ अवरोध डाला, बल्कि नारेबाजी कर गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया। सांसद कुलस्ते लंबे समय से इस सड़क निर्माण को लेकर नागरिकों को आश्वासन दे रहे थे।

Share This News :