Home > अपना शहर ,
सरकार ने सभी वर्गों से पूछ-पूछकर बनाई हैं योजनाएं – माया सिंह

ग्वालियर à¥¤ à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ सरकार ने सभी वर्गों और जरूरतमंदों से पूछ-पूछ कर योजनायें बनाई हैं। मुख्यमंत्री  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह चौहान ने इसके लिये भोपाल में विभिन्न पंचायतें बुलाईं और लोगों के सुझाव लेकर योजनाओं को अंतिम रूप दिया। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र परिवारों को जोड़ने के मकसद से शुक्रवार को यहाँ कबीर पार्क सुरेशनगर में आयोजित हुए शिविर में कही। 
शिविर में खासतौर पर असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिये प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के पंजीयन फार्म भराए गए हैं। साथ ही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनायें, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा कुल मिलाकर 42 हितग्राहीमूलक योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ने के प्रयास इस शिविर में हुए।
नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने शिविर में मौजूद हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पूरे प्रदेश के निवासियों के कल्याण के लिये परिवार भाव से काम कर रही है। आम आदमी के सुझाव लेकर योजनायें बनाई गई हैं, जिससे योजनायें कारगर साबित हो रही हैं और आम आदमी के जीवन मे बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा सरकार की नीतियों की बदौलत मध्यप्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा है। उन्होने इस अवसर पर जल संरक्षण एवं संवर्धन में सहयोग का आहवान किया। साथ ही कहा कि सभी पात्र व्यक्ति मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना में अपना पंजीयन जरूर कराएं। 
इस अवसर पर सर्वश्री पुरूषोत्तम टमोटिया, शरद गौतम, अशोक जादौन व नूतन श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। 

Share This News :