Home > अपना शहर ,
बुजुर्ग ने 44 साल से सहेज रखा है इंदिरा गांधी से मिला प्रशंसा पत्र

जगदलपुर। à¤œà¤¬ भी बस्तर में पेड़ों पर आम लदते हैं । पंडरीपानी आम बगीचा के वयोवृद्घ मालिक कमलेश पंतलू देश की भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी को याद करते हैं । वर्ष 1974 में इंदिरा गांधी के बस्तर प्रवास के दौरान अपने पिता के साथ सर्किट हाउस आकर आम भेंट किए थे, जिसे श्रीमती गांधी ने चखा था और आमों की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री भवन से बाकायदा प्रशंसा पत्र भिजवाया था। इसी पत्र को पंतलू परिवार ने सहेज कर रखा है।

गीदम मार्ग पर स्थित ग्राम पंडरीपानी का पंतलू आम बगीचा बस्तर में चर्चित है। 25 हेक्टेयर वाले इस आम बगीचा के मालिक कमलेश पंतलू खुद को बगीचे का चौकीदार मानते हुए बताते हैं कि 85 साल पहले उनके दादा एच व्ही व्ही नरसिंह मूर्ति पंतलू ने इस बगीचे को तैयार किया था।

वे तीर्थयात्रा के दौरान देश के अलग- अलग स्थानों में जाते रहे और वहां से चुन कर आम की कुल 85 प्रजातियां बस्तर लाए थे। उनमें से 55 प्रजातियां अभी भी उनके बगीचे में उपलब्ध हैं। यहां के आमों को उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित कई प्रदर्शनियों में इनाम मिल चुका है। जगदलपुर के कई प्रतिष्ठित परिवारों ने उनसे ही आम की प्रजातियां प्राप्त कर बगीचा लगवाया है।

 

कमलेश बताते हैं कि वर्ष 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी बस्तर आई थीं। उस समय वे सर्किट हाऊस जाकर श्रीमती गांधी को आम से भरा पिटारा भेंट किए थे। नौ फरवरी 1974 को प्रधानमंत्री भवन से प्रशंसा पत्र मिला।

इस पत्र ने मुझे बहुत उत्साहित किया और वे भी अपने दादाजी की तरह दूसरों को भी आम बगीचा तैयार करने में मदद करने लगे। उनका भी मानना है कि 'आम लगाओ- अमर हो जाओ' की पुरानी मान्यता को हमें आगे बढ़ना चाहिए। वैसे भी आम बगीचा स्थायी आय का सशक्त माध्यम है।

 

धैर्य के साथ इसे तैयार किया जा सकता है। इधर पंतलू परिवार श्रीमती गांधी द्वारा भिजवाए गए प्रशंसा पत्र को दस्तावेज की तरह सहज कर रखा हैं और जो भी परिचय के लोग आम बगीचा में आते हैं, बड़े गर्व के साथ उन्हें दिखाते हैं।

Share This News :