Home > अपना शहर ,
शिविर से होता है बच्चों का शारीरिक विकास: महापौर

ग्वालियर । बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेते रहना चाहिए तथा बच्चों के अभिभावकों को भी अपने बच्चों को पढाई के अलावा अन्य विधाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। जिससे बच्चों के दिमाग से जहां पढाई का बोझ कम होता है वहीं बच्चों में शारीरिक एवं बौद्विक क्षमता का भी विकास होता है।
उक्ताशय के विचार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने आव्हान एक पहल सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्म कालीन शिविर में बच्चों के प्रशिक्षण के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य खेमचंद गुरवानी, संस्था संस्थापक ईला बहल, विश्वास श्रीवास्तव, मनीष सारस्वत, वंदना जोशी, प्रवेश, अक्षय, श्रेया, जतिन, शिखा, शिवानी, अनिकेत एवं कमल आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आव्हान एक पहल सामाजिक संस्था द्वारा ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन 5 जून से 15 जून तक किया जा रहा है।
इस शिविर में बच्चों को नृत्य, कला संबंधी, गायन एवं नाटय अभिनय, खेलकूद एवं जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं महिलाओं को सिलाई, कागज के थैले बनाने, ब्यूटीपार्लर आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत आज प्रजेन्टेशन डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने एक नशा मुक्ति पर आधारित नाटक प्रदर्शनी प्रस्तुत की तथा अन्य प्रस्तुतियों भी दी गई।

Share This News :