Home > अपना शहर ,
भाजपा का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का सम्मेलन 11 को, विजयवर्गीय होंगे मुख्य वक्ता

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ग्वालियर द्वारा कल आज 11 जून सोमवार को सायंकाल छह बजे से चैंबर ऑफ कामर्स में होगा । इस समारोह मेें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे जबकि अध्यक्षता महापौर विवेक शेजवलकर करेंगे।
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मधूसूदन भदौरिया , भाजपा नेता राजेश सोलंकी और सुनील राठौर ने बताया कि इस अवसर पर चुनिंदा बुद्धिजीवियों से संपर्क किया गया है। इनमें पूर्व कुलपति, रजिस्टार, सेना के वरिष्ठ सेवा निवृत अधिकारी, सेवा निवृत जज, चिकित्सक एडवोकेट आदि मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि गत २६ मई को भाजपा नीति गठबंधन सरकार मेें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपने चार वर्ष पूर्ण किये हैं। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व में निर्णय किया है कि पूरे देश में सभी संभागों एवं जिला मुख्यालयों पर इस प्रकार का आयोजन किया जाए। इस कार्यक्रम में साफ नीयत सही विकास गौरवशाली बदलाव के चार वर्ष पर प्रबोधन होगा। केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर दो कार्यक्रम हाथ में लिए जिसमें बुद्धिजीवियों से घर घर संपर्क करना और उन्हें मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियां बताना एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मधूसूदन भदौरिया, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने सभी प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम मेें शामिल होने का अनुरोध किया है।

Share This News :