Home > अपना शहर ,
बारिश आने वाली है, निगम की तैयारी अधूरी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश मानसून दस्तक दे चुका है और शहर में आने में कुछ समय लग सकता है, क्योंकि मानसून की चाल फिलहाल अभी धीमी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अभी एक हफ्ते देरी से है और इसके यहां २० जून तक पहुंचने की संभावना है लेकिन नगर निगम ने अभी तक कोई तैयारी नहीं की है।
मौसम विभाग की माने तो इस बार मानसून के तेवर तेज रहेंगे जिसे आफत की बारिश भी कह सकते है। अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो शहर के हालत बिगड़ सकते है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार इस बार की बारिश शहर को तर करेगी,जिससे गर्मी से तो राहत मिलेगी पर निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों को मुसीबतें झेलना पड़ सकती है क्योंकि नगर निगम की धीमी गति से चलने वाली चाल के कारण शहर में जल भराव की स्थिति पैदा हो सकती है, इसकी कारण यह है कि अभी तक नालों की सफाई नहीं की गई है और नालों पर किये गये अतिक्रमण को भी नहीं हटाया गया है।
शहर के मागोँ को डामर से चमकाने का काम चल रहा है इसके अलावा स्मार्ट सिटी के तहत भी कई कार्य शुरू किये गये है। बरसात आने से पहले ही शहर को खोद कर फेंक दिया गया है जिससे सीवर व नालियों का पानी सड़कों में भर रहा है। अगर समय रहते नगर निगम ने नालों व नालियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया तो लोगों की मुसीबतें बढ़ जायेगी।

Share This News :