Home > अपना शहर ,
एसपी ने फिटनेस वीडियो अपलोड किया, कलेक्टर ने स्वीकारा चैलेंज

अशोकनगर। à¤ªà¥€à¤à¤® के फिटनेस चैलेंज को स्वीकारते हुए अशोकनगर एसपी तिलक सिंह ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसमें उन्होंने कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और एडिशनल एसपी को फिटनेस चैलेंज किया है। देश में ऐसा पहला मौका है जब किसी आईपीएस अधिकारी ने आईएएस को फिटनेस चैलेंज किया हो। इधर, कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा (आईएएस) ने कहा है कि वे एसपी का चैलेंज स्वीकार करतीं हैं और जल्द ही अपना फिट रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करते हुए अपने फिटनेस से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भेजा है। इस वीडियो को अपलोड करते हुए उन्होंने देशभर में 40 वर्ष की उम्र पार कर चुके लोगों के साथ आईपीएस अधिकारी को भी शामिल किया था। पीएम के इस चैलेंज को अशोकनगर के एसपी तिलक सिंह ने स्वीकार करते हुए 15 जून को पुलिस लाइन की जिम पर पहुंचकर अपने फिटनेस की वीडियो अपलोड की है।

इस फिटनेस में एसपी तिलक सिंह के द्वारा साइकिलिंग, वेट लिफ्टिंग, योग आदि को दिखाया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री के फिटनेस चैलेंज को सबसे पहले स्वीकार किया है। अभी तक मध्यप्रदेश में किसी आईपीएस अधिकारी के द्वारा इस तरह के चैलेंज को स्वीकार करते हुए नहीं देखा गया है। एसपी ने अपना फिटनेस वीडियो जारी करते हुए अशोकनगर कलेक्टर डा मंजू शर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुरेश कुमार शर्मा और एडिशनल एसपी आरडी प्रजापति को भी चैलेंज दिया है कि वह भी अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर कर उनके चैलेंज को स्वीकार करें।

 

इस संबंध में एसपी तिलक सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन 3 अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करने के लिए जिम पहुंचते है। जहां-जहां वह पदस्थ रहे वहां उन्होंने जिम पहुंचकर अपने आप को फिट रखने की कोशिश की है। उन्होंने सभी थाने की पुलिस को कहा है कि वह अपने आप हो फिट रखें। जब थाने की पुलिस फिट होगी तभी थानेदार कुछ कर पाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस फिटनेस चैलेंज को आमजनोंं के लिए प्रेरणादायी बताया है।

कलेक्टर ने कहा

 

 

एसपी द्वारा दिए गए चैलेंज को लेकर कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा का कहना है कि वह उनके चैलेंज को स्वीकार करते है और वह भी जल्द ही फिट रहने के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करेगी।

Share This News :