Home > अपना शहर ,
ग्वाविप्रा की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 21 को केन्द्रीय मंत्री तोमर करेंगे

ग्वालियर । ग्वालियर विकास प्राधिकरण महानगर के विकास में अपना सतत योगदान दे रहा है। प्राधिकरण द्वारा कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। गुरूवार 21 जून को प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रात: 11.30 बजे से शताब्दीपुरम में अनिल भाटिया आवासीय परिसर में आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास व खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चौधरी करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, उच्चव शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह होंगे। कार्यक्रम में ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जायेगा। इसमें शताब्दीपुरम में अनिल भाटिया आवासीय परिसर, मेला ग्राउण्ड के पीछे भाऊ साहब पोतनीस एन्क्लेव फेस-2, ठाठीपुर सुरेशनगर स्थित पीएन केलकर गुरू डुप्लेक्स का लोकार्पण तथा यातायातनगर के समीप शीतला सहाय व्यवसायिक परिसर, शताब्दीपुरम स्थित माधव शंकर इन्द्रापुरकर व्यवसायिक परिसर, आनंदनगर योजना के आवासीय फ्लैट्स का शिलान्यास किया जायेगा।

Share This News :