Home > अपना शहर ,
डीएलएड परीक्षा में 2 नकलची पकड़े

भिंड .माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) परीक्षा में सुबह और दोपहर की पाली में 162 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे हैं। डीएलएड सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान सरकारी उत्कृष्ट क्रमांक 2 स्कूल में नकल प्रकरण बनाए गए हैं।

सुबह 128, दोपहर में 34 छात्र गैर हाजिर

डीएलएड परीक्षा में सुबह की पाली में 3080 छात्र दर्ज हैं। बुधवार को दूसरे दिन सुबह की पाली में 128 छात्र गैर हाजिर रहे। 2952 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं दोपहर की पाली में डीएलएड सेकंड ईयर में 2428 छात्र दर्ज हैं। दूसरे दिन 34 छात्र गैर हाजिर रहे और 2994 छात्रों ने परीक्षा दोपहर की पाली में सरकारी उत्कृष्ट क्रमांक 2 स्कूल में 2 नकल प्रकरण बने हैं।

परीक्षा में चल रही है नकल

डीएलएड परीक्षा में छात्र चोरी-छुपे से नकल कर रह हैं। जबकि पिछले साल तत्कालीन कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने डीएलएड परीक्षा में काफी सख्ती की थी, लेकिन कलेक्टर के ट्रांसफर के बाद नकल माफिया धीरे-धीरे हावी हो रहा है। हालांकि कलेक्टर आशीष कुमार गुप्ता ने जिला पंचायत सीईओ और एडीएम के नेतृत्व में एक-एक दल बनाया है। बाजवूद सेंटर पर हल्की नकल चल रही है।

Share This News :